बरेली-नैनीताल मार्ग: चौड़ीकरण से पहले ही व्यापारी उतरे विरोध में
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरेली-नैनीताल मार्ग को 30 मीटर चौड़ा किये जाने का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। देवभूमि व्यापार मंडल की बैठक में सड़क के चौड़ीकरण का हर स्तर पर विरोध करने का निर्णय लिया गया है। सड़क चौड़ीकरण के विरोध को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्डा की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरेली-नैनीताल मार्ग को 30 मीटर चौड़ा किये जाने का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। देवभूमि व्यापार मंडल की बैठक में सड़क के चौड़ीकरण का हर स्तर पर विरोध करने का निर्णय लिया गया है।
सड़क चौड़ीकरण के विरोध को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि मुख्य मार्ग को चौड़ा करने से सैकड़ों व्यापारिक प्रतिष्ठान इसकी जद में आ जाएंगे। इस कारण सैकड़ों व्यापारियों के परिवार के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। शहर में दिन में बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध रहता है। इसलिए मार्ग के चौड़ीकरण की वर्तमान में कोई आवश्यकता नहीं है। मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव से व्यापारियों में भय का माहौल बन रहा है। व्यापारी नेताओं ने प्रशासन से बरेली-नैनीताल मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की।
बैठक में देवभूमि व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष गोविंद बगढ़वाल, पंकज कपूर, महामंत्री राजीव जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, जसमिंदर भसीन, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश ढींगरा, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली, अनवर उल्ला सिद्दीकी, परविंदर प्रिंस, जगमीत मीती, पंकज गुप्ता, प्रेम चौधरी जसपाल, मोईन बाबा, महेश आहूजा, संजय जैन, अनुज देओल, अशोक बिलवाल, बसंतदीप सेठी, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
