उन्नाव: बरामद मानव कंकाल का जबड़ा कहीं लापता युवक का तो नहीं! पुलिस ने परिजनों की कराई डीएनए सैंपलिंग
बांगरमऊ/उन्नाव। एक सप्ताह पूर्व बेहटा मुजावर थाना के जोगीकोट गांव के पास से बरामद हुए मानव जबड़ा पुलिस के लिए पहेली बना हैं। इसी गांव में 4 माह पूर्व लापता युवक का भी अभी कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस डीएनए के जरिए इस पहेली को सुलझाने की कोशिश में जुट गयी है। …
बांगरमऊ/उन्नाव। एक सप्ताह पूर्व बेहटा मुजावर थाना के जोगीकोट गांव के पास से बरामद हुए मानव जबड़ा पुलिस के लिए पहेली बना हैं। इसी गांव में 4 माह पूर्व लापता युवक का भी अभी कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस डीएनए के जरिए इस पहेली को सुलझाने की कोशिश में जुट गयी है। इसी कड़ी में गुरूवार युवक के परिजनों की डीएनए सैंपलिंग कराई गयी है। जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज कर दोनों का मिलान कराया जाएगा।
ग्राम जोगीकोट निवासी अजीत कुमार (35) पुत्र राम प्रसाद मौर्या करीब 4 माह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। काफी खोज के बाद परिजनों ने बेहटा मुजावर थाने में अजीत की 5 मार्च 2022 को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने गांव के ही एक खेत में मानव सिर का कंकाल मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है।
बरामद सिर कहीं लापता अजीत के तो नहीं! इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों का डीएनए टेस्ट कराने के लिए आज यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। यहां से अजीत की मां सरस्वती, पत्नी ललिता व पुत्र बुद्धेश्वर उर्फ वंश का ब्लड सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि सिर्फ सिर का ही कंकाल बरामद हुआ था जबकि धड़ नहीं मिला है। थाने में बीती 5 मार्च को एक गुमशुदगी भी दर्ज हुई है। कहीं दोनों के तार से एक से ही तो नहीं जुड़े हैं इसकी पुष्टि के लिए लापता युवके के परिजनों की डीएनए सैम्पलिंग कराई गयी है।
यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, कहा- यूपी में 100 दिनों में 10 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
