रायबरेली: जिला अस्पताल में अब नहीं लगेगा वाहन पार्किंग शुल्क, ठेकेदारी व्यवस्था को किया गया समाप्त
रायबरेली। जिला अस्पताल में अब वाहन खड़ा करने पर कोई शुल्क नहीं अदा करना होगा। सीएमएस डॉ. नीता साहू ने वाहन पार्किंग में ठेकेदारी व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। जिला अस्पताल में रैन बसेरा और साइकिल आदि स्टैंड के लिए विगत आठ वर्षों से ठेकेदारी व्यवस्था लागू थी। ठेकेदार द्वारा वाहन खड़ा करने पर …
रायबरेली। जिला अस्पताल में अब वाहन खड़ा करने पर कोई शुल्क नहीं अदा करना होगा। सीएमएस डॉ. नीता साहू ने वाहन पार्किंग में ठेकेदारी व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।
जिला अस्पताल में रैन बसेरा और साइकिल आदि स्टैंड के लिए विगत आठ वर्षों से ठेकेदारी व्यवस्था लागू थी। ठेकेदार द्वारा वाहन खड़ा करने पर स्टैंड शुल्क लिया जाता था।अब सीएमएस ने ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त करते हुए वाहन शुल्क को समाप्त कर दिया है। अब अस्पताल परिसर में वाहन खड़ा करने पर कोई भी शुल्क नही देना होगा।
हलांकि पार्किंग स्टैंड के संचालक विजय कुमार श्रीवास्तव ने इस कार्य पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं हर महीने सरकारी शुल्क जमा करता हूं। इसके बावजूद मेरा लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। लाइसेंस निरस्त करने के पीछे शिकायतों को कारण बताया जाता है, जबकि आज तक मेरी कोई शिकायत नहीं हुई है।
पढ़ें- बाराबंकी: एसपी ने ली परेड की सलामी, किया पुलिस लाइन का निरीक्षण
