टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के नये गाने ‘जलवानुमा’ का टीजर हुआ रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का नया गाना जलवानुमा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और नवाजउद्दीन सिद्दिकी की भी खास रोल में नजर आएंगे। इस …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का नया गाना जलवानुमा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और नवाजउद्दीन सिद्दिकी की भी खास रोल में नजर आएंगे।
इस फिल्म के नए गाने का नाम जलवानुमा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में टाइगर श्रॉफ तारा सुतरिया के साथ इमोशनल-रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है और पूजा तिवारी और जावेद अली ने गाया है। जलवानुमा गाने के टीजर को टाइगर श्रॉफ ने अपने कू अकाउंट पर शेयर किया है।
गौरतलब है कि फिल्म हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ बबलू के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
पढ़ें- जॉन अब्राहम को अपनी फिल्मों में नहीं पसंद आइटम सॉन्ग! एक्टर ने बताई वजह
