PAK vs AUS ODI: बाबर आजम ने विराट कोहली, हाशिम अमला और डेविड वॉर्नर को पछाड़ा, बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शतक जमाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ तीन वनडे की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। मैच में बाबर आजम ने 83 गेंदों पर 114 रनों …

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शतक जमाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ तीन वनडे की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। मैच में बाबर आजम ने 83 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली। इसी शतक के साथ बाबर ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह सबसे तेज 83 पारियों में 15 वनडे शतक जमाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

बाबर ने तोड़ा अमला और कोहली का रिकॉर्ड
बाबर ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को पछाड़ दिया है। इससे पहले हाशिम अमला ने 86 और कोहली ने 106 वनडे पारियों में 15 शतक जमाए थे। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजी डेविड वॉर्नर ने 108 पारियों में 15वां शतक जमाया था। इसी के साथ बाबर 100 से कम वनडे पारी खेलकर 15 शतक लगाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं।

बतौर पाकिस्तान कप्तान सर्वाधिक वनडे शतक
बाबर आजम ने बतौर कप्तान यह चौथा वनडे शतक लगाया है। इस तरह वे वनडे में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले पाकिस्तान के कप्तान बन गए हैं। इस मामले में बाबर ने अजहर अली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने बतौर कप्तान तीन शतक लगाये थे। जबकि इंजमाम उल हक और शाहिद आफरीदी ने बतौर कप्तान 2-2 वनडे शतक जमाए थे।

 

पाकिस्तान का सबसे सफल रन चेज
पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के 348 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। उसने 49 ओवर में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। यह उसका एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक का सबसे सफल रन चेज था।

ये भी पढ़ें : सुशीला चानू को उम्मीद- भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर रच सकती है इतिहास

संबंधित समाचार