पैपराजी ने नीतू कपूर से पूछा- परिवार में कब आ रही है बहू? रणबीर की मां ने दिया यह जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पिछले कई दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें चर्चा में हैं। दोनों कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कपल अप्रैल के महीने में शादी कर सकता है। फिलहाल शादी को लेकर दोनों के परिवार की तरफ से कोई भी बयान …

मुंबई। पिछले कई दिनों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें चर्चा में हैं। दोनों कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि कपल अप्रैल के महीने में शादी कर सकता है। फिलहाल शादी को लेकर दोनों के परिवार की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। अब शादी की खबरों पर रणबीर की मां नीतू कपूर ने रिएक्शन दिया है।

एक वीडियो में नीतू कपूर पैपराजी के साथ बात करती दिखी। वीडियो में नीतू कहती हैं, रणबीर की शमशेरा आ रही है। ऋषि कपूर की फिल्म आज आ गई। फिर ब्रह्मास्त्र आ रही है। इस बीच एक फोटोग्राफर पूछता है, ‘मैडम जी, बहू कब आ रही है घर?’ फोटोग्राफर ने दोबारा पूछा तो वह सवाल सुनकर मुस्कुरा देती हैं और आसमान की तरफ हाथ दिखाते हुए जैसे कहना चाहती हैं कि सबकुछ भगवान पर है।

रणबीर कपूर ने पहले बताया था कि दोनों 2020 में शादी करने वाले हैं लेकिन उसी साल कोरोना ने दस्तक दे दी जिससे उनकी शादी नहीं हो पाई। हाल ही में एक्टर ने शादी की तारीख को लेकर कहा, ‘मुझे पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि मैं मीडिया को अनाउंस कर दूं डेट, लेकिन आलिया और मैं जल्द ही शादी करने वाले हैं। हां, उम्मीद है जल्द ही होगी।

पढ़ें-अयोध्या: दुष्कर्म मामले में सोशल मीडिया पर सफाई कर्मी ने विधायक पर की अभद्र टिप्पणी, हुआ निलंबित

संबंधित समाचार