भारती सिंह प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में भी कर रही हैं शूटिंग, कहा- इस दिन कहेंगी टीवी शोज को अलविदा
मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। वह बहुत जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड में भी भारती काफी काम कर रही हैं। हालांकि अब जल्द वह शो से विदा लेने वाली हैं। हाल ही में फिर शूटिंग सेट से बाहर निकलते टाइम भारती को …
मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। वह बहुत जल्द ही मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड में भी भारती काफी काम कर रही हैं। हालांकि अब जल्द वह शो से विदा लेने वाली हैं।
हाल ही में फिर शूटिंग सेट से बाहर निकलते टाइम भारती को स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें पैपराजियों से बात करते देखा गया, जहां वह उन्हें अपना हाल चाल बताती नजर आईं। उन्होंने बताया कि, 2 अप्रैल शो हुनरबाज में उनका आखिरी दिन है।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि कॉमेडियन जहां भी होती हैं वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर हंसी आ जाती है। मालूम हो कि वह रिएलिटी शो ‘हुनरबाज’ और ‘खतरा खतरा शो’ भी होस्ट कर रही हैं।
पढ़ें-बाराबंकी: प्राथमिक विद्यालयों का नया सत्र शुरू, बिना कॉपी किताबों के ही पहुंचे बच्चे
