उत्तराखंड: डॉ. निधि उनियाल के ट्रांसफर आदेश पर मुख्यमंत्री धामी ने लगाई रोक, मुख्य सचिव को दिए निर्देश
देहरादून, अमृत विचार। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. निधि उनियाल और स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज पांडे प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से डॉ. निधि उनियाल के स्थानांतरण स्थगित करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। साथ ही प्रकरण की जांच …
देहरादून, अमृत विचार। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. निधि उनियाल और स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज पांडे प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से डॉ. निधि उनियाल के स्थानांतरण स्थगित करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बनाने के लिए कहा है। बताते चलें कि प्रकरण सामने आने के बाद सोशल मीडिया में डॉ. निधि उनियाल के समर्थन में आवाज उठ रही थी। लोगों में नौकरशाही के दखल को लेकर आक्रोश भी था।
बताते चलें कि बीते बृहस्पतिवार को दून मेडिकल कालेज की वरिष्ठ फिजिशियन और एसोसिएट प्रो. निधि उनियाल ओपीडी में मरीजों का उपचार कर रही थी। कालेज प्रशासन ने उन्हें स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज पांडे की पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उनके घर जाने के निर्देश दिए। ओपीडी छोड़ कर पहले उन्होंने जाने से इनकार किया। लेकिन दबाव में बाद में वह दो अन्य कर्मिको के साथ उनके घर चले गए।

स्वास्थ्य सचिव की पत्नी का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बीपी मशीन वाहन में ही छूट गई। जिसे लेने एक कर्मी को वाहन में भेजा। आरोप है कि इस बीच सचिव की पत्नी ने डाक्टर से अभद्र व्यवहार किया। कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रशासन ने उनसे माफी मांगने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं मांगी। इधर, विवाद के बीच स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडेय ने डॉ. निधि को तत्काल सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान व शोध संस्थान अल्मोड़ा जॉइन करने के आदेश जारी कर दिए। उधर, विवाद के बाद डॉ. निधि उनियाल ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
