अयोध्या: पेट पर मशीन गन रखकर ड्यूटी के दौरान नशे में सोता मिला सिपाही, तस्वीर वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। चैत्र रामनवमी मेले से पहले अयोध्या की सुरक्षा में लापरवाही का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल राम जन्मभूमि के यलो जोन में हनुमान गढ़ी के पास सुरक्षा में तैनात सिपाही अपने सरकारी हथियार के साथ नशे की हालात मिला। सूचना मिलते ही आनन-फानन में अधिकारी पहुंच गए और उसे श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया …

अयोध्या। चैत्र रामनवमी मेले से पहले अयोध्या की सुरक्षा में लापरवाही का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल राम जन्मभूमि के यलो जोन में हनुमान गढ़ी के पास सुरक्षा में तैनात सिपाही अपने सरकारी हथियार के साथ नशे की हालात मिला। सूचना मिलते ही आनन-फानन में अधिकारी पहुंच गए और उसे श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। अफसर मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

रामनवमी मेले को लेकर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बेहद संवेदनशील मानी जाने वाली रामनगरी में मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पहले सिपाही की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे अफसरों ने सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी सिपाही पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई थी।

नशे में सुध-बुध खोए लेटा रहा सिपाही

यलो जोन में तैनात सिपाही की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उसकी जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वह एक चौकी पर लेटा हुआ है। उसकी ड्यूटी रायफल भी उसके पेट पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर अयोध्या में सिर्फ बंदिशें होती है। मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं दिखा।

यह भी पढ़ें:-तमिलनाडु के इरोड में चंदन की लकडी और तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार