बहराइच: बंधक बने श्रमिकों को पुलिस ने छुड़ाया, फोन पर मिली थी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पीलीभीत निवासी 30 श्रमिक कैसरगंज में स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। श्रमिकों ने शुक्रवार को बंधक बनाए जाने की सूचना दी। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बंधक मुक्त कराया। कैसरगंज थाना क्षेत्र के कहराई में सिराज का एचबीएफ ईंट भट्ठा का संचालन होता है। यहां पर …

बहराइच। पीलीभीत निवासी 30 श्रमिक कैसरगंज में स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। श्रमिकों ने शुक्रवार को बंधक बनाए जाने की सूचना दी। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बंधक मुक्त कराया।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के कहराई में सिराज का एचबीएफ ईंट भट्ठा का संचालन होता है। यहां पर ईंट निर्माण का काम श्रमिक करते हैं। भट्ठे पर काम कर रहे श्रमिकों ने शुक्रवार को कैसरगंज पुलिस को फोन कर बंधक बनाए जाने की सूचना दी।

थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक और नायब तहसीलदार विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी श्रमिकों को मुक्त कराया। नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी श्रमिक पीलीभीत जिले के निवासी हैं। सभी को वाहन से उनके घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: बेरोजगारी से हारा और दे दी जान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज