Hina Khan Photos : ‘दुबई मिरेकल गार्डन’ में मस्ती करती नजर आईं हिना खान, खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस
नई दिल्ली। टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नीं छोड़ती हैं। इन दिनों हिना खान दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दुबई की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किये हैं, जिसमें वह कहीं …
नई दिल्ली। टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नीं छोड़ती हैं। इन दिनों हिना खान दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर दुबई की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किये हैं, जिसमें वह कहीं बिल्डिंग से लटकी तो कहीं फूलों से भरे गार्डन में अपनी दिलकश अदाएं दिखाती नजर आईं।

हिना खान येलो-ग्रीन प्रिंटेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हिना खान ने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बालों को खुला छोड़ दिया और ब्लैक शेड्स के साथ एक पर्स कैरी कर अपने लुक को कंप्लीट किया।

हिना खान का अंदाज वाकई में देखने लायक है। वहीं ब्लैक गॉगल्स ने उनके लुक में और भी चार चांद लगा दिया। हिना की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फैंस देख फैंस हिना खान की खूब तारीफ कर रहे हैं।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दुबई के खूबसूरत गार्डन में हिना खान ने साइकिल चलाते हुए भी पोज दिया। फोटोज में एक्ट्रेस का स्टाइल देखने लायक है।

हिना खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – मिरेकल गार्डन दुबई में मेरा पहला.. मेरे डैडी को यह जगह बहुत पसंद थी, इसलिए मैं यहां हूं।

हिना खान की खूबसूरती को देख फैंस जमकर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। हिना की तस्वीरों पर एक फैन ने लिखा ‘हमेशा की तरह गॉर्जियस’। तो दूसरे ने लिखा ‘बहुत प्यारी लग रही हैं।’ हिना को ऑल टाइम ब्यूटीफुल बताते हुए फैंस जमकर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Monalisa Photos : भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने बालकनी में दिए किलर पोज, तस्वीरें देख धड़का फैंस का दिल
