रुद्रपुर: किराया व बिजली बिल मांगने पर मकान मालिक को पीटा
रुद्रपुर, अमृत विचार। मकान व बिजली का किराया मांगने पर किरायेदार ने मकान मालिक व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। साथ ही मकान खाली करने के पांच लाख रुपये भी मांगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। मकान व बिजली का किराया मांगने पर किरायेदार ने मकान मालिक व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। साथ ही मकान खाली करने के पांच लाख रुपये भी मांगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माईजर ई-207 ओमेक्स रिविरा निवासी गगन चंद मांझी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका एक मकान सिटीवन, एलायंस कॉलोनी, भूरारानी में भी है। जिसे उन्होंने डिबडिबा, कौशलगंज थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, यूपी निवासी गुरमीत सिंह को 7500 रुपये किराये पर दिया है।
आरोप है कि गुरमीत सिंह ने एक फरवरी से अब तक दो माह का किराया, बिजली का बिल और गैस पाइपलाइन का बिल नहीं चुकाया है। जिस पर गुरुवार को शाम चार बजे उससे किराया और बिल का किराया मांगा गया तो वह आगबबूला हो गया और गाली-गलौच करने लगा। साथ ही उसने मकान मालिक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोप यह भी है कि किरायेदार मकान खाली करने के एवज में पांच लाख रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने किरायेदार के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
