हल्द्वानी: हिंदू नववर्ष के स्वागत को वैदिक यज्ञ का आयोजन, खुशहाली की कामना के साथ दी आहूति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानि 2 अप्रैल से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है। इतना ही नहीं नया संवत्सर 2079 भी इसी दिन लग रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार दो अप्रैल शनिवार का दिन कई मायनों में खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन हिंदू …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानि 2 अप्रैल से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है। इतना ही नहीं नया संवत्सर 2079 भी इसी दिन लग रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार दो अप्रैल शनिवार का दिन कई मायनों में खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत के साथ मां जगदंबा के पवित्र चैत्र नवरात्रे भी आरंभ हो रहे हैं।

ऐसे में भारत विकास परिषद शाखा काठगोदाम की ओर से वर्ष प्रतिपदा नववर्ष के एक दिन पूर्व वैदिक यज्ञ और जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्य समाज हल्द्वानी की यज्ञशाला में विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें कई परिवारों ने आहूति दी। इस दौरान विश्व शांति की कामना के साथ हिंदू नववर्ष को लेकर खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान महिलाओं ने भजन गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान आर्यसमाज के विद्वान और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. विनय विद्यालंकार ने सनातन धर्म की महत्ता के साथ-साथ नई पीढ़ी को गौरवमयी इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इसी दिन सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत का शुभारंभ किया और महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना की गई।

भारत विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि हिंदू नववर्ष के स्वागत के लिए हर तरफ उत्साह है। भारत विकास परिषद की ओर से नववर्ष के स्वागत के लिए पूरे शहर में होर्डिंग बैनर के साथ शुभकामना संदेश प्रसारित किए गए हैं।

इस मौके पर अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी, सचिव रश्मि जैन, कोषाध्यक्ष दीपक बिष्ट, उपाध्यक्ष ममता खुल्लर, राजेश अग्रवाल, महिला संयोजिका कनिका बमेटा, गरिमा सिंघल, पूनम सैनी, श्यामली, रेणु बिष्ट, रेणुका, नीलम शर्मा, वंदना, रमेश शर्मा, विजय शर्मा, मनजीत वालिया, सरिता ग्रोवर, पीयूष आदि थे।

संबंधित समाचार