छ्ठवीं एशियन जुजित्सू चैंपियनशिप: हल्द्वानी के आदर्श शर्मा और वैभव पडियार ने बहरीन में बढ़ाया देश का मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बहरीन, मनामा में आयोजित छ्ठवीं एशियन जुजित्सू चैंपियनशिप में हल्द्वानी के आदर्श शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। वहीं हल्द्वानी के ही वैभव सिंह पडियार ने एडल्ट्स कॉन्टैक्ट इवेंट्स में (-69 भार वर्ग) में पांचवीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की सफलता पर खेलप्रेमियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बहरीन, मनामा में आयोजित छ्ठवीं एशियन जुजित्सू चैंपियनशिप में हल्द्वानी के आदर्श शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। वहीं हल्द्वानी के ही वैभव सिंह पडियार ने एडल्ट्स कॉन्टैक्ट इवेंट्स में (-69 भार वर्ग) में पांचवीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की सफलता पर खेलप्रेमियों में उत्साह है।

जानकारी देते हुए जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया व उत्तराखंड के महासचिव रेंशी विनय कुमार जोशी ने बताया कि जुजित्सू इंटरनेशनल फेडरेशन (जेजेआईएफ) व जुजित्सू एशियन यूनियन (जेजेएयू) के नेतृत्व में 28 से 31 मार्च 2022 तक बहरीन, मनामा में हुई छठवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप 2022 में विश्व के 21 देशों ने प्रतिभाग किया।‌‌ जिसमें भारत देश से 39 सदस्यीय दल ने प्रतिनिधित्व किया। अंक तालिका में भारत देश ने सात कांस्य पदक अर्जित जीतकर पदक श्रृंखला में 13वां स्थान प्राप्त किया।

हल्द्वानी के आदर्श शर्मा ने एडल्ट्स कॉन्टैक्ट जुजित्सू इवेंट की +94 भार वर्ग में कांस्य पदक जीता तो वैभव सिंह पडियार ने एडल्ट्स कॉन्टैक्ट इवेंट्स में (-69 भार वर्ग) में पांचवीं रैंक हासिल कर देश का नाम रोशन किया। आदर्श की इस जीत पर उसके प्रशिक्षक और अंतरराष्ट्रीय जुजित्सू पदक विजेता सेंसेई विनोद लखेरा ने बताया कि आदर्श की इस जीत पर सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी जा रही हैं। आदर्श अब अन्य कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। आदर्श ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता एवं प्रशिक्षक विनोद लखेरा को दिया।‌ सेंसेई विनोद लखेरा ने कहा कि टीम के उत्तराखंड वापसी पर आदर्श और वैभव को जिला जु–जित्सू संघ, नैनीताल द्वारा भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्रीड़ा अधिकारी कु.वि.वि. डॉ. नागेंद्र शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्धिकी, जिला जुजित्सू संघ नैनीताल अध्यक्ष सेंसेई देवेंद्र रावत, भारत भूषण चुघ, ऋषि पाल भारती, किशोर सिंह, विक्रम खनी, रोहित यादव, हिमांशु कुलेठा, अनिता बोरा, नव्या पांडे, गंगा मेहरा, हिमा भट्ट, प्रकाश पांडेय, मनोज उप्रेती, सुमन शाह, करुणा लखेरा सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

संबंधित समाचार