KKR vs PBKS IPL 2022: कोलकाता की बल्लेबाज शुरू, पंजाब ने दिया138 रन का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भानुका राजपक्षे (31) और कैगिसो रबादा (25) की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स यहां शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल 2022 के आठवें मैच में खराब स्थिति में होने के बावजूद 18.2 ओवर में 137 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में कामयाब रहा। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी …

मुंबई। भानुका राजपक्षे (31) और कैगिसो रबादा (25) की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स यहां शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल 2022 के आठवें मैच में खराब स्थिति में होने के बावजूद 18.2 ओवर में 137 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में कामयाब रहा।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। दो के स्कोर पर कप्तान मयंक अग्रवाल के रूप में पंजाब का पहला विकेट गिरा। इसके बाद हालांकि नए बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से महज नौ गेंदों पर 31 रन जड़ दिए, जिससे रन रेट काफी अच्छा रहा।

43 के स्कोर पर राजपक्षे के आउट होने के बाद पंजाब की पारी दबाव में आ गई। रन रेट कम होने के साथ-साथ लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। एक समय पर बड़े स्कोर की ओर अग्रसर दिख रहा पंजाब चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने के लिए मशक्कत करता दिखाई दिया। लियाम लिविंगस्टोन ने संघर्ष किया, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए तथा एक चौके और एक छक्के के सहारे 16 गेंदों पर 19 रन बना कर आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने से पंजाब की पारी थम सी गई, लेकिन फिर कैगिसो रबादा ने आकर रुख बदल दिया।

रबादा ने आते ही बेखौफ तरीके से शॉट खेलने शुरू कर दिए। उनकी चार चौकों और एक छक्के वाली 16 गेंदों पर 25 रन की तूफानी पारी ने टीम को 137 के चुनौती देने योग्य स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता की तरफ से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने घातक गेंदबाजी की और चार ओवर में 23 रन पर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा टिम साउदी ने दो, जबकि शिवम मावी और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), आजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, टिम साउदी, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, कैगिसो रबादा, राहुल चाहर।

यह भी पढ़ें:-अल्मोड़ा: गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, सुनवाई नहीं होने पर रोड किया जाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका