बरेली: विद्यार्थियों ने सीखी आयुर्वेदिक औषधि के निर्माण की विधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के फार्मेसी विभाग के डी.फार्मा के विधार्थियो ने गुरुवार को जी.एम.फार्मेसी में एक दिवसीय औद्योगिक निरीक्षण किया। यहां विद्यार्थियों ने उद्योग में नियोजित नई आधुनिक तकनीकों का ज्ञान प्राप्त किया। जो शोध के लिए छात्रों के बीच नए विचारों और नए अभ्यास को जागरूक करने …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के फार्मेसी विभाग के डी.फार्मा के विधार्थियो ने गुरुवार को जी.एम.फार्मेसी में एक दिवसीय औद्योगिक निरीक्षण किया। यहां विद्यार्थियों ने उद्योग में नियोजित नई आधुनिक तकनीकों का ज्ञान प्राप्त किया। जो शोध के लिए छात्रों के बीच नए विचारों और नए अभ्यास को जागरूक करने में मदद करता है।

जी. एम. फार्मेसी के प्लांट हेल्थ प्रबंधक डॉक्टर अनुज कुमार और डॉक्टर नरेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। निरीक्षण में उन्होंने उत्पाद के उत्पादन की विधि और उसकी गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में बहुत ही सरलता से विद्यार्थियों को समझाया। विद्यार्थियों ने आयुर्वेदिक सिरप, कैप्सूल-वटी, विभिन्न प्रकार के चूर्ण, दर्द निवारक तेल आदि औषधियों के निर्माण के बारे में जाना।

बीआईयू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र कनौजिया ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के नए पाठयक्रम में इंडस्ट्रियल विजिट की सामाजिक उपयोगिता को समझाते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। औद्योगिक निरीक्षण के सफल आयोजन और संचालन के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर बबीता शर्मा ,सत्येंद्र कुमार, योगेंद्र सिंहऔर बलबीर की सराहना की।

ये भी पढ़ें-

बरेली:  बूथों की निगरानी के लिए कराई जाएगी वीडियोग्राफी

संबंधित समाचार