आज का राशिफल। 02 अप्रैल, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। सभी कार्य समय पर हो जाएंगे। शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। वृष आज दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। …

मेष

आज आपका मानसिक तनाव पहले से काफी कम होगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। सभी कार्य समय पर हो जाएंगे। शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृष

आज दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें। दिन का शुरुआती भाग आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

मिथुन

आज योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे उसका परिणाम आपको तुरन्त प्राप्त होगा। नए भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज आज आप अपने काम का पूरी तरह से आनन्द नहीं ले पायेंगे। कुछ कमी व रिक्तता महसूस कर सकते हैं। आपको अपने आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। सन्तान के व्यवहार से आप संतुष्ट रहेंगे। रुका हुआ धन अवश्य वापस मिल सकता है।

सिंह

आज मसालेदार व तामसिक भोजन का सेवन न करें। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिए। घर में आज बिना बुलाए मेहमान आ सकते हैं। जल्दबाज़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अनियमितता हो सकती है।

कन्या

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आज सुबह आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है।

तुला

आज आज आप धर्म-कर्म में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। किन्तु आप अनावश्यक बातों को लेकर क्रुद्ध हो सकते हैं। अपना मन शान्त रखें व अच्छी संगत में रहें।

वृश्चिक

आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रंभाव बढ़ेगा। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। सेहत की समस्या दूर होगी। व्यवसाय में बड़े अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है।

धनु

आज लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शेयर मार्केट में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। आज बच्चों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। मन आज थोड़ा व्यथित रहेगा। आज प्रेमी जन से बहसबाजी हो सकती है।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में लोगों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। अपनी इच्छानुसार कार्य होने से मन सन्तुष्ट रहेगा। परिजनों के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। आज महत्वपूर्ण मीटिंग आदि से बचें।

कुंभ

आज पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। व्यापार में कुछ नया करने का विचार जन्म ले सकता है। बॉस आपके ऊपर कुछ ज्यादा निर्भर रहेंगे। आज किसी को धोखा न दें। मन में कुछ नया और प्रयोगवादी करने की इच्छा होगी।

मीन

आज नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अंग बनाएं। निजी जीवन में परेशानियों का अनुभव करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं।