कानपुर: लटके प्रस्ताव को शासन ने दी मंजूरी, पीजीआई में 774 पदों पर भर्तियों के दिए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। 2021 से रुकी हुई 774 पदों पर भर्तियों की अनुमति दे दी गई है। जी हां, गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई में यह अनुमति दी गई है। माना जा रहा है कि एक महीने में भर्तियां शुरू हो जाएंगी। प्राचार्य प्रो. संजय काला ने भी उम्मीद जताई है कि …

कानपुर। 2021 से रुकी हुई 774 पदों पर भर्तियों की अनुमति दे दी गई है। जी हां, गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई में यह अनुमति दी गई है। माना जा रहा है कि एक महीने में भर्तियां शुरू हो जाएंगी।

प्राचार्य प्रो. संजय काला ने भी उम्मीद जताई है कि आने वाले महीनों में डॉक्टरों के आने से पीजीआई अपने स्वरूप में आ जाएगा।

नेशनल मेडिकल कमीशन की मंजूरी के बाद डीजीएमई कार्यालय ने पहले चरण में संघ लोक सेवा आयोग को 88 डीएम और एमसीएच डॉक्टरों को भर्ती करने का प्रस्ताव दिया है। पीजीआई का 200 करोड़ से निर्माण किया गया है और यहां पर ज्यादातर वह विभाग खोले जा रहे हैं, जो अभी तक मेडिकल कॉलेज में नहीं रहे हैं।

पढ़ें- बहराइच: संचारी नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, लोगों को रोगों के प्रति जागरूक करेगा वाहन

संबंधित समाचार