सहारनपुर: घर पर बुलडोजर पहुंचने पर गैंगरेप के आरोपियों ने किया सरेंडर, जानें पूरा मामला
सहारनपुर। सीएम योगी के दूसरे कार्यकाल में बुलडोजर का खौफ अपराधियों में साफ दिखने लगा है। जिले में गैंगरेप के आरोपी दो भाइयों ने घर पर बुलडोजर पहुंचने के बाद खुद पुलिस थाने आकर सरेंडर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के चिकलाना थाना क्षेत्र में रहने वाले दो भाइयों आमिर और आसिफ पर शादी …
सहारनपुर। सीएम योगी के दूसरे कार्यकाल में बुलडोजर का खौफ अपराधियों में साफ दिखने लगा है। जिले में गैंगरेप के आरोपी दो भाइयों ने घर पर बुलडोजर पहुंचने के बाद खुद पुलिस थाने आकर सरेंडर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के चिकलाना थाना क्षेत्र में रहने वाले दो भाइयों आमिर और आसिफ पर शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने का आरोप है।
लड़की की मां ने 25 मार्च को दोनों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई थी। वहीं उनके 56 वर्षीय पिता शराफ़त पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। आरोपियों का परिवार रसूखदार है और गांव के प्रधान के परिवार से उनका ताल्लुक़ है। पुलिस में अपने खिलाफ रेप केस दर्ज होने के बाद ये लोग फरार हो गए थे।
ऐसे में उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने उनके घर के बाहर बुलडोज़र खड़ा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने चेतावनी दी कि कि अगर उन्होंने 48 घंटे के अंदर सरेंडर नहीं किया तो उनके घर को बुलडोज़र से ढहा दिया जाएगा।
