हरनाज संधू और मलाइका अरोड़ा ने ‘छैयां-छैयां’ पर किया डांस, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू 2021 ने एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ उनके सुपरहिट डांस नंबर ‘छैयां-छैयां’ पर डांस किया है। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, एक इवेंट में मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आयी।इस इवेंट में मलाइका और हरनाज स्टेज पर छैयां छैयां गाने पर डांस करती दिखी। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा …

मुंबई। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू 2021 ने एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ उनके सुपरहिट डांस नंबर ‘छैयां-छैयां’ पर डांस किया है।

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, एक इवेंट में मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आयी।इस इवेंट में मलाइका और हरनाज स्टेज पर छैयां छैयां गाने पर डांस करती दिखी। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

मलाइका ने ब्लैक कलर का खूबसूरत सा गाउन पहना था, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लगी, जबकि हरनाज व्हाइट आउटफिट में बेहद हसीन लग रही है।

वीडियो में मलाइका अरोड़ा, हरनाज संधू को छैयां छैयां गाने के स्टेप्स सिखाती दिख रही है और हरनाज उसे बखूबी करते दिख रही है।
यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पढ़ें-बांदा: मुख्तार अंसारी ने बेटों से बताई बड़ी साजिश, कहा- कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी में ले जाया गया

संबंधित समाचार