बहराइच: जिला अस्पताल स्थित राणी सती मंदिर में धूमधाम से मनाई गई झूलेलाल जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शनिवार को झूलेलाल जयंती (चेटीचंड्र) के अवसर पर सिंधी सभा बहराइच की ओर से जिला अस्पताल स्थित राणी सती मंदिर में धूमधाम से झूलेलाल जयंती मनाई गयी। शहर में जिला अस्पताल के निकट स्थित रानी सती मंदिर में शनिवार को सिंधी समाज की ओर से झूलेलाल जयंती में सिंधी समाज के पुरुष, महिलाएं और …

बहराइच। शनिवार को झूलेलाल जयंती (चेटीचंड्र) के अवसर पर सिंधी सभा बहराइच की ओर से जिला अस्पताल स्थित राणी सती मंदिर में धूमधाम से झूलेलाल जयंती मनाई गयी।

शहर में जिला अस्पताल के निकट स्थित रानी सती मंदिर में शनिवार को सिंधी समाज की ओर से झूलेलाल जयंती में सिंधी समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे मंदिर पर पहुंचे। सबसे पहले झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया और झूलेलाल की आरती की गई।

इसके बाद सिंधी महिलाओं ने आयोलाल झूलेलाल का उदघोष करते हुए मंदिर में सिंधी नृत्य किया। सिंधी समाज की ओर से लोगों को प्रसाद के रूप में चना, हलवा और शरबत का वितरित किया गया।

इस अवसर पर सिंधी सभा के अध्यक्ष रमेश तलरेजा, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कन्हैया लाल रूपानी, जगदीश सत्या, प्रदीप चावला, अशोक लखमानी, ओम प्रकाश रूपानी, कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी, कुमार सत्या, प्रदीप रायतानी, भीम सेन रूपानी, सुभाष सत्या, सुंदर लखमानी, गोपाल कोटवानी, कुमार सत्या, कैलाश लखमानी,अमन लखमानी, धीरज तलरेजा, सिंधी महिला सभा की संयोजक हेमा रूपानी, शारदा लखमानी, सरिता सत्या, काजल लखमानी, रजनी रूपानी,  संध्या तलरेजा, सोना लखमानी, कशिश सत्या, वर्षा तलरेजा समेत बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे।

पढ़ें- मथुरा: पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में पचास हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार