कानपुर: फ्री फायर गेम ने ली दो मौसेरे भाइयों की जान, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। दो मौसेरे भाई फ्री फायर गेम खेलने में इतना खो गए कि उनके कदम रेलवे ट्रैक पर आ गए और अचानक ट्रेन आने से दोनों मौत के मुंह में चले गए। घटना के बाद चर्चा रही कि दोनों मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने के आदी थे और हादसे के समय भी संभव मोबाइल …

कानपुर। दो मौसेरे भाई फ्री फायर गेम खेलने में इतना खो गए कि उनके कदम रेलवे ट्रैक पर आ गए और अचानक ट्रेन आने से दोनों मौत के मुंह में चले गए।

घटना के बाद चर्चा रही कि दोनों मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने के आदी थे और हादसे के समय भी संभव मोबाइल पर गेम ही खेल रहे थे। चकेरी पुलिस की सूचना पर घरवाले पहुंचे तो कोहराम मच गया।

चकेरी गांव निवासी मजदूर रामदेव कुरील का 15 साल का बेटा आर्यन आठवीं का छात्र था, उसके परिवार में पत्नी मीरा और छोटी बेटी मीठी है। स्वजन ने बताया कि रामदेव की पत्नी की बड़ी बहन सुमन भी परिवार के साथ पड़ोस में ही रहती है।

पति की मौत होने के बाद से वह मजदूरी करके 16 साल के बेटे अंशू और दो बेटियों का पालन पोषण कर रही थी। अंशू 10वीं का छात्र था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे अंशू और आर्यन घर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पार करके शौच करने गए थे। वहां से लौटते वक्त वह दोनों ट्रैक के बीच से आ रहे थे।

तभी अचानक ट्रेन आने से दोनों की कटकर मौत हो गई। अहिरवां चौकी प्रभारी तरुणराज पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से दो मौसेरे भाइयों की मौत हुई है।

हादसे के वक्त भी दोनों मोबाइल देखते हुए रेलवे ट्रैक पर चलते आ रहे थे। इस दौरान ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने हार्न भी बजाया लेकिन उनके कानों में ईयरफोन लगा होने के कारण सुन नहीं पाए। इससे ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। संभव है कि वे मोबाइल फोन पर फ्री फायर गेम खेल रहे थे।

पढ़ें- यूपी की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत, शिवपाल यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्विटर पर किया फालो

संबंधित समाचार