अमरोहा : नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की मां शैलपुत्री की आराधना, गूंजे जयकारे
अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। जिले भर में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने उपवास रखकर पूजा पाठ किया और मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने मां से सुख समृद्धि की कामना की। प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लाइन लगनी शुरु हो गई। चैत्र नवरात्र के …
अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। जिले भर में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने उपवास रखकर पूजा पाठ किया और मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने मां से सुख समृद्धि की कामना की। प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लाइन लगनी शुरु हो गई।
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन हसनपुर नगर के शक्तिपीठ मां चामुंडा मंदिर पर भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र के प्रथम दिन घरों में घटस्थापना की जाती है और अखंड ज्योत भी जलाई जाती है। हसनपुर, अमरोहा, मंडी धनौरा, गजरौला समेत सभी जगहों पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा पाठ किया। कई स्थानों पर भजन कीर्तन भी किया गया। नवरात्र के दौरान मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है।
मान्यता है कि मां शैलपुत्री की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण माता का नाम शैलपुत्री पड़ा था। माता शैलपुत्री का जन्म शैल या पत्थर से हुआ, इसलिए इनकी पूजा से जीवन में स्थिरता आती है। मां को वृषारूढ़ा, उमा नाम से भी जाना जाता है। उपनिषदों में मां को हेमवती भी कहा गया है। शनिवार को नगर के चामुंडा मंदिर, हनुमान मंदिर, माई जी महाराज का मंदिर, शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर एवं श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर प्रात से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। भक्तों द्वारा मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर जोत जलाई गई। भक्तों ने मां को श्रृंगार का सामान भी भेंट किया। अमरोहा में भी वासुदेव तीर्थ स्थल, मां दुर्गा मंदिर समेत कई जगह पर पूजा अर्चना की गई।
ये भी पढ़ें :अमरोहा : आज से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, पालिकाध्यक्षा और ईओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
