हरदोई: खेत पर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर से निकल कर खेत पर जा रहे किसान को तेज़ रफ़्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस बीच वहां पहुंचे गांव वालों ने गाड़ी और उसके ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताते है कि लोनार …

हरदोई। घर से निकल कर खेत पर जा रहे किसान को तेज़ रफ़्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस बीच वहां पहुंचे गांव वालों ने गाड़ी और उसके ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। बताते है कि लोनार थाने के तेरिया गांव निवासी 48 वर्षीय राकेश पाल पुत्र रामभजन खेती-किसानी करता था।

शनिवार की सुबह राकेश पाल घर से निकल कर खेत पर जा रहा था। इसी बीच साण्डी-शाहाबाद रोड पर गांव के पास ही तेज़ रफ़्तार पिकअप ने उसे पीछे ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे का पता होते ही वहां से गुज़र रहे गांव वाले दौड़ पड़े। उन्होंने गाड़ी और उसके ड्राइवर को फरार होने से पहले ही दबोच लिया।

हादसे में ज़ख़्मी हुए किसान की सांसें चल रही थी। लेकिन जब उसे इलाज के लिए ले जाया जाता, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इस बीच गांव वालों ने गाड़ी और उसके ड्राइवर को वहां पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें-जल्द शुरू हो रहा KBC का 14 सीजन, बिग बी ने दर्शकों को दी जानकारी, देखें प्रोमो

संबंधित समाचार