गरमपानी: रामगाढ़ के पास कार के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दिल्ली से द्वाराहाट जा रही कार के ब्रेक फेल हो गए। वाहन स्वामी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को पहाड़ी से टकरा दिया। वाहन स्वामी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वाहन में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से जाम भी लगा …

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दिल्ली से द्वाराहाट जा रही कार के ब्रेक फेल हो गए। वाहन स्वामी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को पहाड़ी से टकरा दिया। वाहन स्वामी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वाहन में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से जाम भी लगा रहा। चौकी पुलिस खैरना के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत दिनेश चंद्र अपनी पत्नी निर्मला, बेटे काव्यांग व एक अन्य साथी को लेकर दिल्ली से वाहन डीएल 14 सीडी 4275 में सवार होकर द्वाराहाट के लिए रवाना हुए। शुक्रवार दोपहर अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र के समीप पहुंचे ही थे कि एकाएक तीखी ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल हो गए।

ब्रेक फेल होने से वाहन में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। वाहन चला रहे दिनेश ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

वाहन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल आपातकालीन 108 को सूचना दी गई। चौकी पुलिस के राजेंद्र गोस्वामी तथा राजेंद्र सती भी मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां सभी का उपचार किया गया। हाईवे पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर बाद जाम खुला।

संबंधित समाचार