हरदोई: सुबह टहलने आई महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सुबह सडक किनारे टहल रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव भिठाईं निवासी नीलम 55 वर्ष पत्नी परमेश्वरदीन रोज की तरह घर से सुबह लगभग 5 बजे …

हरदोई। सुबह सडक किनारे टहल रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव भिठाईं निवासी नीलम 55 वर्ष पत्नी परमेश्वरदीन रोज की तरह घर से सुबह लगभग 5 बजे टहलने को निकली थी। बिल्हौर कटरा मार्ग रसूलापुर के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परमेश्वर दीन ने बताया कि उसके एक पुत्र सुगम पटेल 25 वर्ष व एक पुत्री सोनम पटेल 23 वर्ष है। शुभम पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, चार घंटे बाधित रहा रेल मार्ग 

संबंधित समाचार