हल्द्वानी: दुकान से वसूली कर फरार हुआ कंपनी का सेल्समैन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कंपनी ने जिस सेल्समैन को वसूली के लिए रखा था, वही सेल्समैन वसूली कर कंपनी का रुपया लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केशवराज ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड देवलचौड़ बंदोबस्ती के एमडी प्रकाश गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कंपनी ने जिस सेल्समैन को वसूली के लिए रखा था, वही सेल्समैन वसूली कर कंपनी का रुपया लेकर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केशवराज ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड देवलचौड़ बंदोबस्ती के एमडी प्रकाश गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी कंपनी में अल्मोड़ा निवासी सूरज बिष्ट बतौर सेल्समैन काम करता था।

उसने बरहैनी बाजपुर निवासी बनवारी लाल कनौजिया, भगवानपुर जय सिंह हरिपुर नायक निवासी भूपेश चंद और मनान अल्मोड़ा निवासी सौम्या भट्ट से 1 लाख 25 हजार रुपए कंपनी में जमा करने को लिए थे। उक्त रकम को कंपनी में जमा करने के बजाए सूरज पैसा लेकर फरार हो गया है।

संबंधित समाचार