नैनीताल: नैनी झील में आकर्षण का केंद्र बना साइबेरियन पक्षी पनकौवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में इन दिनों नैनी झील में साइबेरिया मूल का प्रवासी पक्षी कार्मोरेट यानी पनकौवा पहुंच गया है। जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मालूम हो कि हर वर्ष साइबेरियन पक्षी पनकौवे नैनी झील में आते हैं। इस पक्षी की यह खासियत है कि पक्षी पानी के अंदर …

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी में इन दिनों नैनी झील में साइबेरिया मूल का प्रवासी पक्षी कार्मोरेट यानी पनकौवा पहुंच गया है। जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मालूम हो कि हर वर्ष साइबेरियन पक्षी पनकौवे नैनी झील में आते हैं। इस पक्षी की यह खासियत है कि पक्षी पानी के अंदर 15 मिनट तक रह सकता है। झील में तरह-तरह की कलाबाजी करने वाला यह पक्षी इन दिनों स्थानीय लोगों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह पक्षी साइबेरिया, अफगानिस्तान और तिब्बत आदि क्षेत्रों में ठंड बढ़ने व बर्फबारी के कारण मध्य हिमालय क्षेत्र से यहां पहुंचते हैं। नैनीताल पहुंचे पनकौवे आपको नैनी झील में धूप का आनंद लेते हुए कई जगहों पर दिखाई पड़ जायेंगे। चार-पांच माह के बाद यह पक्षी हिमालय क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। नैनीताल की मशहूर फोटोग्राफर रत्ना साह ने इस पक्षी को अपने कैमरे में कैद किया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

संबंधित समाचार