बिजनौर: साथियों के साथ मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
नगीना, अमृत विचार। ग्राम पुरैनी में साथियों के साथ तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ने गए 24 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई, 18 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया। सूचना पर नायब तहसीलदार नगीना तथा चौकी प्रभारी मझेडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम पुरैनी …
नगीना, अमृत विचार। ग्राम पुरैनी में साथियों के साथ तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ने गए 24 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई, 18 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से शव निकाला गया। सूचना पर नायब तहसीलदार नगीना तथा चौकी प्रभारी मझेडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्राम पुरैनी निवासी कपिल कुमार पुत्र चांद कुमार शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे अपने गांव के ही दोस्त तथा चाचा के लड़के के साथ गांव के पूर्वी दिशा की ओर स्थित तालाब पर जाल डालकर मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के लिए उसने जाल डाला। कुछ देर बाद वह जाल को पानी से निकालने के लिए खींचने लगा। तभी वह अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गया।
तालाब में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया, जिसकी सूचना उसके साथियों ने परिजनों को दी। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव निकालने के लिए ग्रामीणों ने बहुत प्रयास किए लेकिन पानी अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह तहसील नगीना नायब तहसीलदार, ग्राम प्रधान, हलके के दरोगा पुलिस बल तथा नगीना फायर बिग्रेड के गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां काफी कोशिश के बाद कपिल कुमार का शव तालाब से निकाला और परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के बिना युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ये भी पढ़ें-
