उन्नाव: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, वृद्ध दंपती की मौत, बेटी व एक अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांगरमऊ/उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार वृद्ध दम्पति की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे …

बांगरमऊ/उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार वृद्ध दम्पति की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

जनपद प्रतापगढ़ के थाना लालगंज अंतर्गत ग्राम नयापुरवा निवासी शम्भू शरण वर्मा (60) पुत्र स्व. रामनरेश अपनी पत्नी उर्मिला (55) व पुत्री रितु (21) व जिले के ग्राम बेल्हा लालगंज निवासी नागेंद्र (26) पुत्र राममूर्ति के साथ कार द्वारा दिल्ली जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 234, ग्राम देवखरी के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना यूपीडा कर्मियों को दी।

यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को कार से निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीनों नाजुक हालत के चलते ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में शंभू शरण वर्मा की भी मौत हो गयी। दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: छुट्टी न मिलने पर महिला कांस्टेबल ने थाने में काटा हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज