हल्द्वानी: पौने छह लाख लोगों को राशन बांटने की तैयारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड के दौरान शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले छह माह तक बढ़ा दिया है। योजना के बढ़ने के बाद पूर्ति विभाग ने पात्रों को राशन वितरण की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। पूर्ति विभाग द्वारा एफसीआई गोदाम में गेहूं एवं चावल पहुंचाया जा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड के दौरान शुरू हुई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले छह माह तक बढ़ा दिया है। योजना के बढ़ने के बाद पूर्ति विभाग ने पात्रों को राशन वितरण की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है।
पूर्ति विभाग द्वारा एफसीआई गोदाम में गेहूं एवं चावल पहुंचाया जा रहा है, ताकि यहां से डीलर राशन उठाकर गरीबों पात्रों में वितरित कर सकें। जिले के पांच लाख 74 हजार 856 लाभार्थियों को फ्री राशन का लाभ अगले छह माह तक निर्बाध रूप से मिलेगा। प्रतिमाह जिले में 1724.252 मीट्रिक टन गेहूं तथा 1149.528 मीट्रिक टन चावल का वितरण किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी (नैनीताल) मनोज कुमार वर्मन ने बताया कि जिले में सफेद राशन कार्ड की 503769 तथा अंत्योदय कार्ड के 71087 यूनिट हैं। इनमें प्रतिमाह 1724.252 मीट्रिक टन गेहूं तथा 1149.528 मीट्रिक टन चावल का वितरण किया जाएगा। सीएफसी गोदाम में खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है। यहां से डीलर जल्द ही खाद्यान्न का उठान करना शुरू कर देंगे और पात्रों में राशन वितरण शुरू हो जाए।
