नैनीताल: IVRI मुक्तेश्वर में कार्यरत कर्मी का शव संदिग्ध अवस्था मिला, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत  विचार। आईवीआरआई मुक्तेश्वर में कार्यरत 46 वर्षीय कर्मी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। जानकारी के अनुसार, गोपाल सिंह रावत निवासी मल्लीताल नैनीताल ने शाम के समय पुलिस को एक आदमी के संदिग्ध हालत में सड़क पर पड़े होने …

नैनीताल, अमृत  विचार। आईवीआरआई मुक्तेश्वर में कार्यरत 46 वर्षीय कर्मी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

जानकारी के अनुसार, गोपाल सिंह रावत निवासी मल्लीताल नैनीताल ने शाम के समय पुलिस को एक आदमी के संदिग्ध हालत में सड़क पर पड़े होने की सूचना दी। बताया कि एक व्यक्ति सरियाताल में कार के पास चित्त अवस्था में पड़ा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रीतम सिंह पुलिस कर्मियों के साथ सरियाताल पहुंचे।

वहां अल्टो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UK 04G7803) के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसकी तलाशी लेने पर जेब से उसका आधार कार्ड मिला। जिसमें उसका नाम जीवन चंद्र आर्य पुत्र पूरन राम निवासी नथुआ खान मुक्तेश्वर नैनीताल, उम्र 46 वर्ष पाया गया। पुलिस ने तत्काल 108 को मौके पर बुलाकर बीडी पांडे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक जीवन चंद्र आर्य आईवीआरआई मुक्तेश्वर में लोअर डिविजन क्लर्क के पद पर कार्य करते थे। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को अपने पुत्र हर्षित को नवोदय स्कूल कोटाबाग छोड़ने गए थे। मृतक के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

मृतक जीवन चंद्र आर्य का कल परिजनों के आने पर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की कार तथा कार में मौजूद उनके दोनों मोबाइल को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है।

संबंधित समाचार