हरदोई: ट्रेन के कोच में भटक गई दीपांशी को रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य ने अपनों से मिलवाया
हरदोई। त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर कर रही दीपांशी अचानक अपनों से बिछड़ गई। उसे भटकता देख रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य गौरव अग्रवाल ने बिछड़ी दीपांशी को उसके अपनों से मिलवाया। बाराबंकी की दीपांशी को गले लगाते ही उसके घर वाले फफक-फफक कर रो पड़े। बताते हैं कि गाड़ी संख्या 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस लखनऊ से …
हरदोई। त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर कर रही दीपांशी अचानक अपनों से बिछड़ गई। उसे भटकता देख रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य गौरव अग्रवाल ने बिछड़ी दीपांशी को उसके अपनों से मिलवाया। बाराबंकी की दीपांशी को गले लगाते ही उसके घर वाले फफक-फफक कर रो पड़े।
बताते हैं कि गाड़ी संख्या 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस लखनऊ से हरदोई आ रहे बाराबंकी की 9 वर्षीय दीपांशी के पिता अमरीश कुमार अपने परिवार के साथ जब हरदोई स्टेशन पर उतरे तो ट्रेन के कोच में भीड़ होने के चलते घर के लोग जैसे-तैसे ट्रेन से उतर गए लेकिन 9 वर्षीय दीपांशी ट्रेन में रह गई और ट्रेन हरदोई स्टेशन छोड़ कर शाहजहांपुर की तरफ बढ़ चुकी थी। दीपांशी के ट्रेन में छूट जाने से उसके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।वही त्रिवेणी एक्सप्रेस में छूटी दीपांशी भी अकेले होने पर रोने लगी।
त्रिवेणी एक्सप्रेस में मौजूद डीजी आफिस लखनऊ के प्रियांशु द्विवेदी ने इसकी सूचना रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डीआरयूसीसी को उनके मोबाइल पर दी। डीआरयूसीसी सदस्य गौरव अग्रवाल ने तुरंत स्टेशन पहुंचकर दीपांशी के घर वालों का पता लगाया और उनकी बेटी की सुरक्षित होनें की सूचना देते हुए उन्हें सांत्वना दी। डीआरयूसीसी सदस्य श्री अग्रवाल ने स्थानीय आरपीएफ कार्यलय में सूचना देकर ट्रेन में मौजूद प्रियांशु द्विवेदी की मदद से दीपांशी को शाहजहांपुर स्टेशन पर सुरक्षित उतरवाकर शाहजहांपुर आरपीएफ के हवाले किया गया।
डीआरयूसीसी सदस्य गौरव अग्रवाल ने दीपांशी के घर वालों को शाहजहांपुर के लिए अगली कोई ट्रेन नही होने के कारण बस का किराया देकर उनके परिजनों को बस से शाहजहांपुर के लिए रवाना किया जहां पहुंच कर दीपांशी अपनें घर वालों से दोबारा मिल सकी। डीआरयूसीसी सदस्य गौरव अग्रवाल ने सक्रिय जागरूकता के लिए लखनऊ डीजी ऑफिस कार्यरत प्रियांशु द्विवेदी जी की जमकर सराहना की है।
यह भी पढ़ें; रामुपर: मुकद्दस रमजान का नजर आया चांद, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
