रायबरेली: वाहन ईंधन के लिए कठघर में खुला पेट्रोल पंप
रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र के कठघर के आसपास के लोगों को वाहन ईंधन के लिए दूर का सफर नही तय करना होगा । कठघर में अब भारत सरकार के इंडियन आयल कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप खोला गया है। इस पेट्रोल पंप का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। भाजपा के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने …
रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र के कठघर के आसपास के लोगों को वाहन ईंधन के लिए दूर का सफर नही तय करना होगा । कठघर में अब भारत सरकार के इंडियन आयल कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप खोला गया है।
इस पेट्रोल पंप का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। भाजपा के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने उद्घाटन अवसर पर सभी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं देते हुआ कहा कि कठघर के आसपास के लोगों की सहूलियत के लिए यह एक बड़ा कदम है।
पेट्रोल पंप संचालक अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि कंपनी की गुणवत्ता और विस्वास को अंगीकार करके ग्राहकों की सेवा ही मेरा ध्येय है। इस मौके पर प्रमुख रूप से शिवम सिंह, भानु प्रताप सिंह, अनुराग शुक्ला, सूर्य प्रकाश, राजा ठाकुर, नमम भदौरिया, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
