बहराइच: गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, घर से हुआ गिरफ्तार
बहराइच। कोतवाली नानपारा की पुलिस ने लंबे अरसे से फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई करने का निर्देश नानपारा पुलिस को दी। कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप …
बहराइच। कोतवाली नानपारा की पुलिस ने लंबे अरसे से फरार चल रहे गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई करने का निर्देश नानपारा पुलिस को दी।
कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फुलवरिया गांव निवासी फिरोज खां पुत्र भूरे खा गैंगस्टर का आरोपी है। वह अरसे से पुलिस की पकड़ से दूर था। कई बार पुलिस की दबिश के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका। रविवार को उसके घर पर होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाल के साथ अजीत कुमार, राजेश कुमार की टीम गांव पहुंची। पुलिस ने गैंगेस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: गर्मी के तेवर से सहमा बिजली महकमा, कटौती से परेशान हुआ जनजीवन
