रामनगर: पति की मौत के बाद रखते थे बुरी नजर, जेठ और देवरों पर दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
रामनगर, अमृत विचार। एक विधवा ने जेठ और दो देवरों पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वर्ष 2011 में उसके पति का निधन हो गया था। बताया कि उसी समय से उसके जेठ हनीफ, देवर …
रामनगर, अमृत विचार। एक विधवा ने जेठ और दो देवरों पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वर्ष 2011 में उसके पति का निधन हो गया था। बताया कि उसी समय से उसके जेठ हनीफ, देवर जुल्फिकार और उसका भाई रईस उसे परेशान करने के साथ ही उस पर गलत नियत रखने लगे। आरोपियों द्वारा कई बार जान से मारने का प्रयास भी किया गया। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर उसे घर से निकाल दिया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
