महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी हुई महंगी, जानें कितने बढ़े दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अब दिल्ली वालों के लिए सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं और ये 2.5 रुपये महंगी हो गई है। दिल्ली में CNG के दामों में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई …

नई दिल्ली। देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अब दिल्ली वालों के लिए सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं और ये 2.5 रुपये महंगी हो गई है। दिल्ली में CNG के दामों में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और आज दिल्ली में CNG के प्राइस 64.11 रुपए प्रति किलो हैं। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल, डीजल के बाद अब CNG के रेट में भी बढ़ोतरी कर दी गई है और नोएडा में बीते 24 घण्टे में 2 रुपये 8 पैसे की बढ़ोतरी CNG के रेट में की गई है।

वहीं बात करें पेट्रोल और डीजल की कीमतों की तो एक बार फिर 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दो सप्ताह से भी कम समय में कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से नौवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इसे भी पढ़ें-

मार्च में बेरोजगारी की दर घटकर 7.6 प्रतिशत रही, हरियाणा में सबसे ऊंचीः सीएमआईई 

संबंधित समाचार