मुरादाबाद : पुरानी रंजिश में युवक के पेट में चाकू घोंपा, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। असालतपुरा में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के पेट में चाकू घोंप दी। इस वारदात में बुरी तरह से जख्मी युवक को परिजनों ने कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेरठ के अस्पताल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। असालतपुरा में रविवार की देर शाम पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक के पेट में चाकू घोंप दी। इस वारदात में बुरी तरह से जख्मी युवक को परिजनों ने कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल की पहचान इमरान पुत्र रहीश के रूप में हुई है।

परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इमरान और गांव के ही रहने वाले राजू के बीच लेनदेन का विवाद पहले से चल रहा है। रविवार की शाम को अचानक इमरान और राजू का आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों में कहासुनी और मारपीट होने लगी। इतने में राजू के साथ आए दो अन्य लोग भी मारपीट में शामिल हो गए। इनमें से किसी एक ने धारदार हथियार से इमरान के पेट में एक के बाद एक कई वार कर दिए। इससे खून से लथपथ होकर इमरान जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। चींख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने इमरान के परिजनों को सूचना दी और आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

फायरिंग की अफवाह से दहशत
मामले में परिजनों ने गलशहीद पुलिस को सूचना दी कि इमरान के ऊपर फायरिंग हुई है और गोली उसके पेट में लगी है। इस सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने तत्काल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान साफ हो गया है कि फायरिंग नहीं हुई है। बल्कि इमरान के ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है।

वारदात की वजह बताने से बचते रहे परिजन
इमरान के चचेरे भाई ने तत्काल घटना की जानकारी गलशहीद थाना पुलिस को दी। पुलिस के कहने पर लिखित तहरीर भी दे दी, लेकिन पुलिस के काफी पूछताछ के बाद इमरान के परिजनों ने घटना की कोई ठोस वजह नहीं बताई। परिजन कभी कह रहे थे कि उसे गोली मारी गई है तो कभी कह रहे थे कि चाकू से हमला हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार