कानपुर: ड्यूटी कर रही महिला सिपाही से युवक ने की छेड़छाड़, पिटाई के बाद आरोपी ने दी सुसाइड की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। ककवन में एंटी रोमियो अभियान के तहत इलाके में घूम रही महिला पुलिसकर्मी से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद वहां मौजूद पांच महिला पुलिसकर्मियों ने युवक को थप्पड़ मार दिया और चेतावनी देकर उसे भगा दिया। इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उसने कहा कि …

कानपुर। ककवन में एंटी रोमियो अभियान के तहत इलाके में घूम रही महिला पुलिसकर्मी से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद वहां मौजूद पांच महिला पुलिसकर्मियों ने युवक को थप्पड़ मार दिया और चेतावनी देकर उसे भगा दिया।

इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उसने कहा कि उसे बेवजह मारा गया है इसलिए वह सुसाइड करने जा रहा है। लेकिन कुछ ही देर बाद उस युवक ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

युवक ने कहा कि पुलिस ने मुझे बेवजह पीटा है। मैंने उनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की। इसलिए मैं अब सुसाइड करने जा रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार पांच महिला सिपाही हैं। जिन्होंने मेरे साथ मारपीट की।

उधर सीओ ककवन राजेश कुमार ने इस मामले पर कहा कि युवक ने महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ की थी। जिसके चलते उसे थप्पड़ मारा गया। अगर युवक को कोई शिकायत है तो वह बड़े अधिकारियों से शिकायत करके मामले की जांच करवा सकता है।

पढ़ें- लंदन में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के दफ्तर पर फिर हमला, पांच लोग हुए जख्मी

संबंधित समाचार