LaLiga : सेविला को 1-0 से हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचा बार्सिलोना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैड्रिड। बार्सिलोना ने सेविला को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में दूसरा स्थान हासिल करके खिताब जीतने की अपनी धुंधली उम्मीद बरकरार रखी। बार्सिलोना की टीम झावी हर्नानडेज के कोच बनने के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह इस सत्र में पहली बार दूसरे स्थान पर पहुंची है। पैड्री गोंजालेज ने …

मैड्रिड। बार्सिलोना ने सेविला को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में दूसरा स्थान हासिल करके खिताब जीतने की अपनी धुंधली उम्मीद बरकरार रखी। बार्सिलोना की टीम झावी हर्नानडेज के कोच बनने के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह इस सत्र में पहली बार दूसरे स्थान पर पहुंची है।

पैड्री गोंजालेज ने 72वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। इस जीत के बावजूद बार्सिलोना शीर्ष पर काबिज रीयाल मैड्रिड से 12 अंक पीछे है।

रीयाल मैड्रिड ने करीम बेंजेमा के दो गोल की मदद से शनिवार को सेल्टा विगो को 2-1 से हराया था। अन्य मैचों में रीयाल बेटिस ने ओसासुना को 4-1 से और एथलेटिक बिलबाओ ने एल्ची को 2-1 से हराया।

एमबापे, नेमार और मेसी ने दागे गोल, पीएसजी की बड़ी जीत
पेरिस। स्टार स्ट्राइकर काइलन एमबापे ने दो गोल दागने के अलावा बाकी तीन गोल करने में सहयोग किया जिससे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लोरिएंट को 5-1 से करारी शिकस्त देकर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में रिकार्ड 10वां खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाये। नेमार ने एमबापे की मदद से 12वें मिनट में पीएसजी की तरफ से पहला गोल किया। इस ब्राजीली स्टार ने फ्रांसीसी स्ट्राइकर की मदद से 90वें मिनट में अपना दूसरा और टीम की तरफ से पांचवां गोल किया था। एमबापे ने इस बीच 28वें और 67वें मिनट में स्वयं गोल दागे थे। उन्होंने 73वें मिनट में लियोनेल मेसी को टीम की तरफ से चौथा गोल करने में भी मदद पहुंचाई थी। लीग में अब जबकि आठ दौर का खेल बचा हुआ है तब पीएसजी दूसरे नंबर की टीम मार्सेली से 12 अंक आगे हो गया है। पीएसजी के 68 और मार्सेली के 56 अंक हैं।

ये भी पढ़ें : CSK vs PBKS, IPL 2022: पंजाब ने 54 रनों से दर्ज की शानदार जीत, चेन्नई ने लगाई हार की हैट्रिक

 

संबंधित समाचार