यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, किए गए 2 IPS के ट्रांसफर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश के पास अब तक अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस का प्रभार था जिससे उन्हे मुक्त कर दिया गया है। फिलहाल वह अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश के पास अब तक अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस का प्रभार था जिससे उन्हे मुक्त कर दिया गया है। फिलहाल वह अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ का कामकाज देखेंगे।
उन्होंने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस की जिम्मेदारी नवीन अरोरा को दी गयी है जो अब तक पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजनिंग एवं बजट के पद पर कार्य कर रहे थे।
पढ़ें-हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम एससी/एसटी श्रमिक संघ का वार्षिक चुनाव संपन्न, देवलाल बने अध्यक्ष
