आजमगढ़: पूर्व विधायक हत्याकांड मामले में आरोपित हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले के जीयनपुर में हुए उपद्रव में हुए दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने जिन आरोपियों पर इनाम घोषित कर रखा है उनमें विजय यादव, मोहम्मद रिजवान दुर्ग विजय सिंह, अभिषेक सिंह, अरविंद कश्यप शामिल हैं। जिस पर SP अनुराग आर्य ने फरार आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार का …

आजमगढ़। जिले के जीयनपुर में हुए उपद्रव में हुए दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने जिन आरोपियों पर इनाम घोषित कर रखा है उनमें विजय यादव, मोहम्मद रिजवान दुर्ग विजय सिंह, अभिषेक सिंह, अरविंद कश्यप शामिल हैं। जिस पर SP अनुराग आर्य ने फरार आरोपियों के ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।इन सभी के खिलाफ जीयनपुर थाने में केस भी दर्ज है। आपको बतादें कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ में सगड़ी विधानसभा से पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 19 जुलाई 2013 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद जीयनपुर में हुए उपद्रव से दो लोगों की मौत हुई थी। इस घटना में 14 स्थानीय और 11 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। घटना के मामले में कुंटू एटा जेल में बंद अपराधी ध्रुव कुमार सिंह पर आरोप लगा था। हुई घटना के मामले में पूर्व विधायक के मित्र भरत राय की भी हत्या हुई थी, जिसके बाद व्यापक हिंसा हुई थी। थाने में कई गाड़ियों को आग भी लगा दी गई थी।

यह भी पढ़ें-मुंबई में मेट्रो लाइन पर तकनीकी कारण से सेवा प्रभावित

संबंधित समाचार