मुरादाबाद : फेसबुक पर बनाया महिला का फर्जी अकाउंट, मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक
मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर किसी ने आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड कर दी हैं। यहीं नहीं प्रोफाइल में महिला का मोबाइल नंबर भी अपडेट कर दिया है। इसके चलते उसे रोज अलग अलग नंबरों से आठ से दस फोन कॉल भी आ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर किसी ने आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड कर दी हैं। यहीं नहीं प्रोफाइल में महिला का मोबाइल नंबर भी अपडेट कर दिया है। इसके चलते उसे रोज अलग अलग नंबरों से आठ से दस फोन कॉल भी आ रहे हैं। इस संबंध में पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत दी थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए अपना दुखड़ा व्यक्त किया है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला के परिजनों ने बताया कि 11 मार्च को उन्हें एक फोन आया था। इस फोन के जरिए उन्हें पता चला कि किसी ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसमें पीड़िता का मोबाइल नंबर और अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दी है। इस जानकारी के बाद उसने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार से मिलकर कार्रवाई की मांग की। उस समय तीन दिन के अंदर पुलिस ने फेसबुक प्रोफाइल को तो बंद करा दिया, लेकिन फोन आने बंद नहीं हुए। पीड़िता ने बताया कि अभी रविवार की रात भी कई फोन आए। इससे उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई। अचानक तबियत खराब होने के चलते परिजनों ने फिलहाल उसे देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया है।
हरकत में आई पुलिस
पीड़िताके परिजनों ने बताया कि एसएसपी को शिकायत देने और कई बार चक्कर काटने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब शिकायत मुख्यमंत्री को टैग कर दिया तो आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी ने संपर्क किया है। दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
परिजनों ने दी चेतावनी
परिजनों ने बताया कि पीड़िता ने अपनी समस्या पुलिस के सामने कई बार बता चुकी है। अब चूंकि उसकी तबियत खराब है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में यदि उसके साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसके लिए पूरी तरह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जवाबदेह होंगे।
ये भी पढ़ें:- महिला चिकित्सक की कथित अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग
