पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवती का शव
पूरनपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में युवती का शव लटकता हुआ पाया गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी लगते ही गांव में खलबली मच गई। अगले दिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा …
पूरनपुर/पीलीभीत, अमृत विचार। रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में युवती का शव लटकता हुआ पाया गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी लगते ही गांव में खलबली मच गई। अगले दिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी मेवाराम की 19 वर्षीय पुत्री संदूरी का परिवार बाहर बैठा था। इसी दौरान रविवार की देर शाम युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोग घर के अंदर पहुंचे। शव लटका देख कोहराम मच गया। रात में ही दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए।
मामले की सूचना मिलने के बाद सेहरामऊ थाना प्रभारी कमलेश कुमार मिश्रा ने पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि युवती का शव रात में लटका मिला था। परिजनों ने बताया कि उसे एलर्जी और सिर दर्द की बीमारी थी। इसका इलाज भी चल रहा था। युवती की मौत कैसे हुई है? यह तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ें-
पीलीभीत: राजेश्वरी देवी हत्याकांड का खुलासा, तीन भेजे गए जेल
