हल्द्वानी: स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ अप्रैल से हॉकी का प्रशिक्षण, प्रदेश भर के खिलाड़ी होंगे शामिल
हल्द्वानी, अमृत विचार। नेशनल की तैयारी के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ अप्रैल से हॉकी प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इसमें प्रदेश भर के हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगे। खेल विभाग प्रशिक्षण कैंप के लिए तैयारियों में जुट गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दिकी ने बताया कि खेल निदेशक के निर्देश पर नौ अप्रैल से शिविर आयोजित …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नेशनल की तैयारी के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ अप्रैल से हॉकी प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इसमें प्रदेश भर के हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगे। खेल विभाग प्रशिक्षण कैंप के लिए तैयारियों में जुट गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दिकी ने बताया कि खेल निदेशक के निर्देश पर नौ अप्रैल से शिविर आयोजित होना है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। खिलाड़ी स्टेडियम में बने हॉस्टल में रुकेंगे। इसके लिए हॉस्टल के बंद कमरों की सफाई का जा रही है। मैदान को भी प्रशिक्षण शिविर के लिए तैयार किया जा रहा है।
