पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों की नदी में डूबने से मौत
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम जेवनारा में आज दोपहर हिर्री नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह प्रशांत गौर निवासी सिवनी, आर्यन श्रीवास्तव निवासी सिवनी और वंश बिसेन अपने अन्य मित्रों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बरघाट विकासखंड के ग्राम जेवनारा …
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट विकासखंड अंतर्गत ग्राम जेवनारा में आज दोपहर हिर्री नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह प्रशांत गौर निवासी सिवनी, आर्यन श्रीवास्तव निवासी सिवनी और वंश बिसेन अपने अन्य मित्रों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बरघाट विकासखंड के ग्राम जेवनारा स्थित हिर्री नदी में गए हुए थे।
इसी दरम्यान ये तीनों नहाते समय पानी में डूब गए। इन तीनों की उम्र 17 से 18 वर्ष बतायी गई है। घटना की सूचना अन्य साथियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की सूचना पाकर हिर्री नदी में डूबे युवकों की तलाश प्रारंभ की जहां देर शाम तीनों युवकों के शव नदी से निकाल लिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
ये भी पढ़ें-
