हरदोई: एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, दुकानदारों से की बातचीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के माधौगंज के बाद सेमरा चौराहा पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने पैदल चलते हुए कदम-कदम का हाल जाना। दुकानदारों से रू-ब-रू हुए हाकिम ने उनसे खुलकर बात-चीत की,साथ ही हर पल साथ निभाने का भरोसा दिलाया। एसपी राजेश द्विवेदी खुद ही लगातार ज़िले की सुरक्षा व्यवस्था …

हरदोई। जिले के माधौगंज के बाद सेमरा चौराहा पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने पैदल चलते हुए कदम-कदम का हाल जाना। दुकानदारों से रू-ब-रू हुए हाकिम ने उनसे खुलकर बात-चीत की,साथ ही हर पल साथ निभाने का भरोसा दिलाया।

एसपी राजेश द्विवेदी खुद ही लगातार ज़िले की सुरक्षा व्यवस्था को परख रहे हैं। सोमवार की शाम सुरसा थाने के सेमरा चौराहा पहुंचे एसपी ने वहां भीड़-भाड़ में पहुंच कर माहौल देखा। एसपी श्री द्विवेदी ने वहां के दुकानदारों से मिल कर उनसे बिल्कुल अपनों की तरह बात-चीत की। सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पब्लिक से सुझाव मांगे।

उन्होंने फुटपाथ पर फलों और सब्ज़ियों के ठेला लगाने वाले दुकानदारों से रू-ब-रू होते हुए उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। एसपी ने कहा कि लॉ एंड आर्डर को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस और पब्लिक का तालमेल काफी अहम होता है। दुकानदारों ने भी एसपी को अपनी दिक्कतें गिनाई। एसपी ने दुकानदारों को पूरा भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा व्यवस्था को ले कर काफी संजीदा है। इस दौरान सुरसा एसएचओ की टीम के अलावा पुलिस के जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सपा से संबंध खत्म करेंगे शिवपाल, भाजपा से गठबंधन या पार्टी विलय पर फंसा पेंच

संबंधित समाचार