कानपुर: सेंट्रल बैंक से फिर लाखों के जेवरात गायब, DCP ने जांच के लिए गठित की SIT
कानपुर। कराचीखाना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से जेवरात गायब होने का एक महीने में तीसरा मामला सामने आया है। इस बार सीए एसके पोद्दर की मां शकुंतला के लॉकर से 30 लाख रुपए के जेवरात गायब हुए हैं। डीसीपी ईस्ट ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही एसआईटी गठित कर …
कानपुर। कराचीखाना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर से जेवरात गायब होने का एक महीने में तीसरा मामला सामने आया है। इस बार सीए एसके पोद्दर की मां शकुंतला के लॉकर से 30 लाख रुपए के जेवरात गायब हुए हैं। डीसीपी ईस्ट ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही एसआईटी गठित कर दी है। इसके साथ ही सभी लॉकर मालिकों को एक बार अपने लॉकर चेक करने के लिए सूचना दी गई है।
सीए एसके पोद्दार ने बताया कि उनकी मां शकुंतला और पिता का सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना ब्रांच में लॉकर है। 1973 से खाता और लॉकर बैंक में ऑपरेट किया जा रहा है। दो लॉकर से जेवरात और कीमती सामान गायब होने पर उन्होंने सोमवार को अपने लॉकर चेक किया तो पैरो तले जमीन खिसक गई।
चाबी लगाने वाली जगह पर एम-सील जैसा भरकर चाबी की जगह को बंद कर दिया गया था। इसके चलते पहले तो लॉकर खुला नहीं, लेकिन चाबी वाले को बुलवाकर लॉकर खुलवाया गया तो जेवरात समेत 30 लाख रुपए के कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने फीलखाना थाने में सूचना दी और मामले में एफआईआर दर्ज कराई।
डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि सेंट्रल बैंक कराचीखाना ब्रांच से लगातार तीसरे लॉकर से जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। एसआईटी गठित कर दी गई है। पुलिस की जांच में इनपुट मिला है कि बैंक के एक-दो नहीं कई लॉकरों से जेवरात निकाला गया है। बैंक कर्मचारियों ने मिलकर खेल किया है।
- 14 मार्च 2022 को श्यामनगर निवासी मंजू भट्टाचार्या के लॉकर से 25 लाख के जेवरात गायब मिले। यह लॉकर भी नहीं खुल रहा था बड़ी मुश्किल से बैंक की चाभी और मंजू की चाभी से लॉक खुला था।
- 1 अप्रैल 2022 सीता गुप्ता के लॉकर से तीस लाख के जेवरात गायब हो गए। सीता गुप्ता के मामले में फोरेंसिक ने जांच की तो पता चला उनके लॉक के अंदर वाले हिस्से में एक पेंच गायब था।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ की सुरक्षा देखने निकले पुलिस कमिश्नर, पुलिसकर्मियों संग किया रूट मार्च
