सहारनपुर: आवारा कुत्तों ने पांच साल की बच्ची को बनाया अपना निवाला, गांव में फैली दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा में आवारा कुत्तों ने रविवार शाम को एक 5 साल की बच्ची शिफा को अपना निवाला बना लिया। परिजनों के तलाशने पर 2 घंटे बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव एक खेत में पड़ा मिला। जावेद रविवार की शाम करीब 6:30 बजे अपने घर से गांव के बाहरी …

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा में आवारा कुत्तों ने रविवार शाम को एक 5 साल की बच्ची शिफा को अपना निवाला बना लिया। परिजनों के तलाशने पर 2 घंटे बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव एक खेत में पड़ा मिला।

जावेद रविवार की शाम करीब 6:30 बजे अपने घर से गांव के बाहरी छोर पर स्थित कारखाने पर जा रहा था। जावेद के पीछे-पीछे उसकी 5 वर्षीय बेटी शिफा भी चल पड़ी। जिसकी जानकारी जावेद को नहीं हो पाई। सुनसान सड़क पर अकेली बच्ची गांव के बाहरी छोर पर पहुंच गई।

जावेद मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया। शिफा अपने पिता को खोजती हुई कारखाने की तरफ चली गई। मस्जिद से आने के बाद जब जावेद ने शिफा के बारे में पूछा तो पता चला कि वह तो उसके पीछे कारखाने की तरफ गई है। तलाश की तो कारखाने से कुछ दूर हरे चारे के खेत में उसकी हड्डियों का ढांचा मिला। कुत्तों ने शिफा का पूरा मांस नोच कर खा लिया था।

पढ़ें- लखनऊ: मौसम विभाग ने जारी किया तेज लू का अलर्ट, बढ़ती गर्मी से परेशान होंगे लोग

संबंधित समाचार