IPL 2022 : मुंबई के खिलाफ नौ अप्रैल के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे ग्लेन मैक्सवेल, आरसीबी कोच माइक हेसन ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नौ अप्रैल को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिये उपलब्ध रहेंगे। अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद टीम से जुड़ने के बावजूद मैक्सवेल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिये तय शर्तों …

मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नौ अप्रैल को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिये उपलब्ध रहेंगे। अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद टीम से जुड़ने के बावजूद मैक्सवेल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिये तय शर्तों के कारण मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे।

Image

मैक्सवेल पाकिस्तान दौरे पर गई आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन ,उन्हें आईपीएल के वर्तमान सत्र में खेलने के लिये 6 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। हेसन ने आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा, ‘‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का स्पष्ट कहना है कि कोई भी अनुबंधित खिलाड़ी छह अप्रैल से पहले खेलने के लिये उपलब्ध नहीं रहेगा। इसलिए वे कब पहुंचते हैं, यह मायने नहीं रखता क्योंकि वे छह अप्रैल से पहले नहीं खेल पाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य टीम की तरह हम भी इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं। हमने इसके अनुरूप योजना बनायी है। मैक्सी (मैक्सवेल) नौ अप्रैल से हमारे लिये उपलब्ध रहेगा।’’ आरसीबी ने इस सत्र में अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें से उसे एक में जीत और एक में हार मिली।

ये भी पढ़ें : Korea Open : पहला गेम हारने के बाद लक्ष्‍य सेन ने की जबरदस्‍त वापसी, दूसरे दौर में पहुंचे

संबंधित समाचार